बबीना।
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार 30 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए
गिरफ्तार किया । अभियुक्तों में रामकुमार राजपूत, सोनम, दिनेश राजपूत, नीता, गोपाल लोधी, नितेश लोधी, नंदकिशोर राजपूत व मनीषा लोधी शामिल हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी भेल राहुल सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार पांडेय, महिला उपनिरीक्षक मनु चौधरी,शान मोहम्मद,शिवजीत आदि मौजूद रही।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

