थाना कपसेठी में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम का भव्य विदाई समारोह, क्षेत्र के गणमान्य लोगों की रही विशेष मौजूदगी

Date:

वाराणसी। थाना कपसेठी परिसर में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम जी के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना परिसर भावुक माहौल और सम्मान के वातावरण से भर उठा। क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब श्री अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ चौकी प्रभारी धौकल गंज विनय प्रजापति, चौकी प्रभारी कालिका बाजार रवि प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक करुणा सागर तिवारी, आशीष कुमार, ज्ञान सिंह, शिवबरन गौतम, हेड कांस्टेबल एस एन पांडेय तथा हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के बीच विश्वास कायम किया। उनके कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सभी ने खुलकर प्रशंसा की।

क्षेत्र के व्यापारी वर्ग और सम्मानित नागरिकों ने भी समारोह में पहुंचकर उन्हें फूलमाला और स्मृति चिन्ह भेंट किए। लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

विदाई समारोह के दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

थाना कपसेठी में आयोजित यह समारोह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने अपने कार्यकाल में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोरनी में मलेरिया विभाग की टीम का दौरा, डेंगू-मलेरिया रोकथाम कार्यों की सराहना

पंचकूला/मोरनी, 16 अप्रैल 2026: आज राज्य मुख्यालय मलेरिया विभाग से...

पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक मोड़, मारपीट के बाद महिला की संदिग्ध मौत, गांव में सनसनी

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में पुरानी...