वाराणसी, 21 जून। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत ग्राम सभा बिरसिंहपुर एवं लक्षीरामपुर में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा सेवापुरी प्रत्याशी आदरणीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर राजातालाब मंडल अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार पाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री प्रेम शंकर पाठक, भाजपा नेता श्री नवीन दुबे, श्री श्याम सुंदर राजभर, श्री उमा शंकर पटेल, श्री राजदेव मौर्य, श्री विशाल पाठक, श्री राहुल पटेल, श्री प्रकाश उपाध्याय, श्री राजनाथ विश्वकर्मा, श्री फूलचंद विश्वकर्मा, श्री जय प्रकाश पाठक, श्री राजेश पटेल, श्री चंद्रदेव बिंद, श्री भोला पटेल, श्री छोटेलाल पटेल, श्री मजनू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन किए गए कार्य के अंतर्गत ग्राम सभा बिरसिंहपुर एवं लक्षीरामपुर में भोला पटेल के घर से लल्लन गुरु के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की स्वीकृत लंबाई 147 मीटर तथा लागत 9.07 लाख रुपये है। कार्य का क्रियान्वयन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड वाराणसी द्वारा किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

