मोरनी में मलेरिया विभाग की टीम का दौरा, डेंगू-मलेरिया रोकथाम कार्यों की सराहना

Date:

पंचकूला/मोरनी, 16 अप्रैल 2026:
आज राज्य मुख्यालय मलेरिया विभाग से डॉ. सरिता यादव (डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर स्केल, मलेरिया हरियाणा) अपनी टीम के साथ पीएचसी मोरनी पहुंचीं। उनके साथ स्टेट एंटोमोलॉजिस्ट सीमा सिंह, एमपीएचडब्ल्यू अभिमन्यु, एसएमआई सतीश कुमार और जसबीर सिंह (एचआई) भी मौजूद रहे। टीम ने पीएचसी मोरनी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संतोष जताते हुए टीम की सराहना की।


इसके बाद टीम ने मोरनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां बच्चों को डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही बच्चों को मच्छरों से बचाव के लिए ओडोमॉस के पाउच और क्रीम भी वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती कुलदीप कौर, समस्त स्टाफ तथा पीएचसी मोरनी से डॉ. सुनील धईया, वेद प्रकाश (एमपीएचडब्ल्यू) और पूनम सूद (एमपीएचडब्ल्यू फीमेल) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुरुग्राम से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता अपनी 17 वर्षीय

नाबालिग बेटी मुस्कान के कई दिनों से लापता होने...

पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक मोड़, मारपीट के बाद महिला की संदिग्ध मौत, गांव में सनसनी

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में पुरानी...