रजत पांडेय
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अक्षरधाम मंदिर में राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश बाजपेई ने की। बैठक में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जहां संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दिल्ली-एनसीआर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री कैलाश चंद्र झा को अध्यक्ष, श्री विजय कुमार तिवारी को महासचिव और श्री राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री श्रीनाथ पाण्डेय और श्री निर्मल पाण्डेय को संरक्षक, जबकि श्री प्रदीप अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही श्री शिव प्रकाश तिवारी, श्री आस्तिक त्रिपाठी, श्री श्याम कुमार चौबे, श्रीमती मुक्ता शर्मा और श्रीमती सुष्मिता सिंह को कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि दिल्ली-एनसीआर इकाई शीघ्र ही अपनी अलग बैठक कर विस्तृत समिति का गठन करेगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिल सके। इस दौरान यूजीसी गाइडलाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिस पर राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने स्पष्ट कहा कि जब तक यह गाइडलाइन वापस नहीं ली जाती, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।आगामी 2 मई को लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली-एनसीआर से प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी घोषणा की गई। बैठक के समापन पर सदस्यों ने यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग दोहराई।
ई खबर मीडिया से रजत पांडे की रिपोर्ट

