कालापीपल । सीहोर जिले के ग्राम गाडराखेड़ी बड़ी की होनहार बालिका सुश्री निकिता परमार पिता श्री रामनाथ सिंह परमार ने आकाशीय शौर्य का परिचय देते हुए कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय वायुसेना में कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया है।सुश्री निकिता मूलतः ग्राम गडराखेड़ी बड़ी तहसील कालापीपल की निवासी हैं।
भारतीय वायु सेना में 6 माह की ट्रेनिंग बैंगलोर (कर्नाटक )में पूर्ण करने के बाद 2 माह की एडवांस ट्रेनिंग कोलकाता( पश्चिम बंगाल )में सफलता पूर्वक पूर्ण की है। सोमवार 10 अगस्त 2026को निकिता गृह गाडराखेड़ी बड़ी आ रही है। गांव का गौरव बढ़ाने वाली बालिका के स्वागत, वंदन के लिए परिवार एवं संपूर्ण गांव में उत्साह का माहौल है, जोरदार स्वागत की तैयारियां चल रही है।
वायुसेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौट रही निकिता के स्वागत को गांव आतुर
Date:

