कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी

Date:

3.07.2026
विषयः- थाना कपसेठी पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय दक्षता, परिजनों से नाराज होकर घर से निकली 10 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

दिनांक 22.07.2026 को वादी संदीप राय पुत्र स्व. रमाकान्त राय निवासी ग्राम जम्मनपुर (उपरवार), थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी द्वारा थाना कपसेठी पर सूचना दी गई कि उनकी लगभग 10 वर्षीय पुत्री सोनाली घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 107/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल बालिका की तलाश हेतु मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कपसेठी द्वारा थाना स्तर से कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।

आज दिनांक 23.07.2026 को थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन, आसपास के लोगों से पूछताछ, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लगातार तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालिका को मुगलसराय जंक्शन, जनपद चन्दौली से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि वह अपने पिता द्वारा डांटने से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी तथा ट्रेन पकड़कर मुगलसराय पहुंच गई थी। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सकुशल प्राप्त कर परिजनों ने थाना कपसेठी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
• उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थानाध्यक्ष कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• उ0नि0 शशांक, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• उ0नि0 विनय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• उ0नि0 मेघा सोलंकी, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• हे0का0 राजेन्द्र, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• उ0नि0 प्रवीण, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी
• रि0म0आ0 माला, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

ई खबर मीडिया से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण

आज दिनांक 26/07/2026 को वाराणसी जिले के सेवापुरी विधानसभा...