बबीना, 30 जुलाई 2026 — सावन माह के प्रथम दिन समाज के गौरव एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर साहू ने बबीना में श्री राम जानकी मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। उन्होंने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर आगमन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता और साहू समाज ने राम किशोर साहू जी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में मौजूद बबीना साहू समाज के अध्यक्ष हनी साहू और बबीना भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू ने श्री राम किशोर साहू का आभार व्यक्त किया और उन्हें सावन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और राजनीतिक मेल मिलाप पर विशेष जोर दिया गया। मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहाँ लोगों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
ई खबर मीडिया से मोहित साहू की रिपोर्ट

