बबीना। कस्बे की पंजाबी कॉलोनी स्थित प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम । घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुआ, जब एक श्रद्धालु जल चढ़ाने मंदिर पहुंचा। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र यादव को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुजारी मौके पर पहुंचे, जहां मंदिर की गुल्लक गायब मिली और अंदर रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जांच में यह भी सामने आया कि ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट चोरी हो चुका है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, एसआई श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह व शिवजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश में जुटी है।
घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

