वैभव सूर्यवंशी के लिए द्रविड़ का गुरुमंत्र, कहा- IPL के साथ रेड-बॉल फॉर्मेट पर भी करें फोकस

Date:

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। द्रविड़ ने कहा कि वे इस बात से काफी खुश हैं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब वैभव रेड बॉल क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि इस युवा खिलाड़ी के लंबे और सफल करियर के लिए रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट के बीच सही संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव को टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्होंने इंग्लैंड में अपना T20I डेब्यू किया। अब वे दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए वैभव जमकर तैयारी कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?
ESPN क्रिकइंफो के हवाले से राहुल द्रविड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि आपको हमेशा संतुलन बनाना होता है। यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को आईपीएल के जरिए भारत में टी20 और वनडे (व्हाइट-बॉल) क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन साथ ही उनके पास वापस जाकर भारतीय घरेलू क्रिकेट में टेस्ट मैच खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का भी पूरा समय है। द्रविड़ ने आगे कहा कि हम सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बचा रहे और आगे बढ़े। हमें वैभव जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल सकें।

मुझे लगता है कि हमें वैभव को थोड़ा समय देना होगा- राहुल द्रविड़
आईपीएल 2025 के दौरान राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के साथ काम किया था। द्रविड़ का मानना है कि लंबे समय तक लगातार रेड-बॉल क्रिकेट खेलना इस युवा खिलाड़ी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। उन्हें इस फॉर्मेट में अब तक ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। द्रविड़ ने कहा कि अच्छी बात यह है कि वैभव थोड़ा समय लेंगे और उन्हें थोड़े अनुभव की जरूरत होगी। उन्हें काफी रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। शायद उन्होंने व्हाइट-बॉल के मुकाबले अभी उतना रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है।

पूर्व भारतीय दिग्गज ने आगे कहा कि वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं और मुझे लगता है कि हमें उन्हें थोड़ा समय देना होगा और उनके साथ धैर्य रखना होगा। जाहिर है, उन्हें शुरुआत में ही इतनी बड़ी सफलता मिल गई है, लेकिन करियर में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे और ऐसे में लोगों को उनके प्रति थोड़ा सब्र दिखाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें : कमिश्नर श्री डोमन सिंह

बस्तर कमिश्नर ने बीजापुर जिले की समीक्षा बैठक लेकर...