मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में गेंद से बरपाया कहर, सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट हॉल

Date:

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मैके में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गेंद से कहर बरपाया है।
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नई गेंद से कहर बरपाया है। मुकाबले में में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में अपना पंजा खोला। हाल ही में स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे।

मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे
मैके में मिचेल स्टार्क ने अपने पांच विकेट हॉल के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 440 विकेट हो गए हैं। वहीं, डेल स्टेन की बात करें तो उन्होंने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे। स्टार्क अब सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं। इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन 704 विकेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट लेकर नंबर एक पेसर बने हुए हैं।

सिर्फ 22 गेंदों में स्टार्क ने पूरा किया 5 विकेट हॉल
दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को मैच की पहली गेंद पर डक पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन को 0 पर आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान नजमुल हसन शांतो को गोल्डन डक पर अपना शिकार बनाया। वहीं 7वें ओवर में उन्होंने लिटन दास को आउट किया, वो भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के 5 में से 4 बल्लेबाज बिना खाता ही पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने अपना यह 5 विकेट हॉल 22 गेंदों में पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल बाद जन्म पंजीयन के लिए परिवार भटक रहा, प्रशासनिक प्रक्रिया में फंसा मामला; मदद की गुहार

राजस्थान में जन्म पंजीयन से जुड़ी निर्धारित प्रक्रिया पूरी...