टीम इंडिया अगस्त में खेलेगी टेस्ट सीरीज, जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस, जल्द होगा स्क्वाड का ऐलान

Date:

भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इसके लिए जल्द टीम का ऐलान किया जाना है। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा होंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है।
टीम इंडिया अभी तो जिम्बाब्वे दौरे पर है। जहां 23 जुलाई से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाएगी। वैसे तो इस सीरीज के शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन जल्द ही स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है। इस बीच सवाल जसप्रीत बुमराह को लेकर है कि क्या वे इस सीरीज का हिस्सा हो पाएंगे। इसका खुलासा तभी होगा, जब टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से किया जाएगा।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही टेस्ट के लिए फिर से मैदान पर उतरेगी। वैसे तो भारत ने कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेला और जीता भी था, लेकिन वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था। इसलिए उसकी हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन अब डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट मैच खेल जाएंगे, इसके लिए टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी।

15 अगस्त से शुरू होगी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
दो मैचों की सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल के इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। जो 19 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अगस्त से होगा, जो 27 अगस्त तक जारी रहेगा। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। अब इसके शुरू होने में एक महीने से कम का वक्त बचा है, इसलिए जल्द ही टीम का ऐलान होना है। उम्मीद है कि इस सप्ताह या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में ही टीम घोषित कर दी जाएगी।

शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान, जसप्रीत बुमराह को लेकर तस्वीर साफ नहीं
सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कमान एक बार​ फिर शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन सवाल बुमराह को लेकर है। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसके पहले दो मैचों में बुमराह नजर आए और अच्छी गेंदबाजी भी की, लेकिन सीरीज का तीसरा मैच वे मिस कर गए थे। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए कि क्या वे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा हो पाएंगे।

टीम के ऐलान के वक्त पता चलेगा जसप्रीत बुमराह का अपडेट
वैसे तो अभी तक बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन अभी सीरीज में करीब एक महीने से कुछ कम का वक्त है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि तब तक वे फिट हो जाएंगे। जैसे ही बीसीसीआई टीम की घोषणा करेगी, उसी दिन साफ हो जाएगा कि बुमराह को लेकर क्या अपडेट है। हालांकि अभी जो अपुष्ट खबरें आ रही हैं, उससे लगता है कि बुमराह इस सीरीज का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन आधिकारिक अपडेट का अभी इंतजार किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...