मिडटर्म चुनाव में करारी हार पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बोले- ‘हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे’

Date:

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे बुधवार को सामने आ रहे हैं। चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी हार के करीब है। ट्रंप ने भी आखिरकार अपनी हार मान ली है और कहा है कि वह नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अमेरिका में हो रहे मिडटर्म चुनाव के परिणाम पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इस चुनाव में करारी हार के करीब पहुंच गई है। विपक्षी डेमोक्रेट्स को अमेरिकी सीनेट में बहुमत मिल गया है। डेमोक्रेट्स ने 50 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ट्रंप के लिए बहुत बड़ी हार है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स बढ़त बनाए हुए हैं। ट्रंप ने आखिरकार अपनी हार मान ली है और कहा है कि हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में आखिरकार अपनी हार मान ली है और कहा है कि वह नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ट्रंप ने मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार) चुनावी नतीजे आने के दौरान एक इंटरव्यू में कहा- ”मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।” ट्रंप ने इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। ट्रंप ने कहा- ”हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। हम संभवतः कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।”

मैं चुनाव मैदान में नहीं था- डोनाल्ड ट्रंप
इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर के लिखा- ”मैं चुनाव मैदान में नहीं था और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीतते।” वहीं, मिड टर्म चुनाव के रिजल्ट को लेकर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा था कि “मैं एक राजनीतिक विशेषज्ञ बनने जा रहा हूं, जो इन उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों पर अच्छी और बुरी, दोनों तरह की बातें रखेगा।”

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के दो साल बाद मिडटर्म चुनाव होते हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में मिड टर्म चुनाव को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अग्निपरीक्षा की तरह देखा जा रहा था। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीट और सीनेट की 35 सीट पर चुनाव हुए हैं। जबकि 36 राज्यों में गवर्नरों का भी चुनाव किया जा रहा है। फाइनल रिजल्ट सामने आने में थोड़ा समय लग सकता है। इस चुनाव को ट्रंप के कार्यकाल पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SBI में 4 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि...

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर वन, श्रेयस अय्यर ने भी मारी लंबी छलांग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज के...