टेकऑफ के दौरान विमान की पूंछ रनवे से टकराई, 2 घंटे हवा में घूमकर गिराया फ्यूल; म्यूनिख एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

Date:

म्यूनिख एयरपोर्ट पर वियतनाम एयरलाइंस के बोइंग 787 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ान भरते समय विमान की टेल रनवे से टकरा गई जिसके बाद 2 घंटे तक विमान म्यूनिख के ऊपर चक्कर काटता रहा।
जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर 15 अगस्त को बड़ा हादसा टल गया। हनोई जा रही वियतनाम एयरलाइंस के बोइंग 787 विमान की टेकऑफ के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वियतनाम एयरलाइंस की Boeing 787-9 फ्लाइट VN-34 टेकऑफ के दौरान मुश्किल में फंस गई। दरअसल, विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई, जिसके बाद विमान ने करीब 2 घंटे तक म्यूनिख के ऊपर चक्कर लगाए और फिर सुरक्षित एयरपोर्ट लौट आया।

2 घंटे तक हवा में मंडराता रहा विमान
घटना के बाद विमान करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर म्यूनिख के ऊपर लगभग 2 घंटे तक उड़ता रहा। इस दौरान विमान ने ईंधन कम करने के लिए हवा में ही फ्यूल गिराया, जिसके बाद वह म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आया। विमान की टेल-स्ट्राइक (पूंछ के हिस्से के टकराने) से उसे नुकसान भी पहुंचा।

271 यात्री और 16 क्रू मेंबर सुरक्षित
हनोई जाने वाली फ्लाइट VN-34 ने 15 अगस्त को दोपहर करीब 1:45 बजे (लोकल समय) म्यूनिख से उड़ान भरी थी। वियतनाम के सरकारी मीडिया के अनुसार, प्लेन में 271 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं। इससे पहले, वियतनाम एयरलाइंस ने कहा था कि फ्लाइट एक “तकनीकी खराबी” के कारण वापस लौट आई थी।

टेकऑफ का वीडियो वायरल
फ्लाइट के टेकऑफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देता है। इसी दौरान एक तेज आवाज सुनाई देती है और विमान की पूंछ रनवे से टकराती नजर आती है। इसके बाद विमान ऊपर उठता है और उसके पीछे धूल का बड़ा गुबार उड़ता दिखाई देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 घंटे के बाद उधर हुआ पति पत्नी

सुंदर गौड़ जिला बनाई का धातकी पोसी गाँव का...