श्री राम जानकी मंदिर बबीना में राजस्थान के चित्रकारों का सम्मान, छह माह के सुंदरीकरण कार्य का हुआ भव्य समापन

Date:

बबीना।
श्री राम जानकी मंदिर बबीना में बीते छह माह से चल रहे मंदिर सुंदरीकरण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर एक भावपूर्ण सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान से आए कुशल चित्रकार पेंटरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई।

मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं साहू समाज कमेटी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में पंडित राजेंद्र शास्त्री, साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश साहू, समाजसेवी एवं पूर्व महामंत्री बृजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुनील साहू (बर्तन वाले), विनोद साहू शमा, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, सदस्य सुनील साहू (अंशु), मीडिया प्रभारी मोहित साहू तथा रामगोपाल साहू लाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी चित्रकारों को एक-एक जोड़ी वस्त्र, मिठाई, नगद राशि एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्य का अंतिम भुगतान चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। सम्मान पाकर कलाकारों ने भी साहू समाज एवं बबीना वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मंदिर में कार्य करने का अवसर उनके लिए गर्व का विषय रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान के चित्रकारों ने अपनी कला से मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और भी प्रगाढ़ होगी। सुंदरीकरण कार्य में धार्मिक परंपरा, रंग संयोजन और कलात्मकता का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन साहू समाज कमेटी बबीना के महासचिव भारत साहू द्वारा किया गया। समारोह का समापन आपसी धन्यवाद और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

रिपोर्ट: मोहित साहू, बबीना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीतापुर में अग्निकांड पीड़ितों के हक पर डाका, आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड बेहटा अंतर्गत ग्राम काशीडीह...