बबीना। टोल प्लाजा के आगे लकड़ा देव मंदिर से पहले एक कंटेनर और दो स्कॉर्पियो के टकराने से बड़ा हादसा टल गया। कंटेनर के हाइवे पर तिरछा हो जाने से जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी बबीना, उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपने हमराहियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन बुलवाकर तिरछे कंटेनर को साइड करवाया और जाम से निजात दिलाई।कंटेनर चालक शहबाज अख्तर (निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) को स्टीयरिंग में फंस जाने से गंभीर चोटें लगीं। दोनों क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो सनी यादव (झांसी) के नाम पर रजिस्टर्ड बताई गईं, जो काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन इनमें सवार किसी व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई।जाम मुक्ति में थाना प्रभारी पंकज कुमार के साथ उपनिरीक्षक प्रशांत यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, चालक हेड कांस्टेबल विनय सिंह और कांस्टेबल विनोद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।मोहित साहू और फैजान कुरैशी की रिपोर्ट।
बबीना। टोल प्लाजा के आगे लकड़ा देव मंदिर से पहले एक कंटेनर और दो स्कॉर्पियो के टकराने से बड़ा हादसा टल गया।
Date:

