दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से 20 वर्षीय युवक लापता, बिहार के पटना का रहने वाला वीरू 8 दिन से लापता; सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश में जुटी पुलिस

Date:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से बिहार के पटना जिले का रहने वाला 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की पहचान वीरू पुत्र स्वर्गीय लल्लन राम, निवासी ग्राम एवं पोस्ट एकडंगा, थाना बेलछी, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। वह 2 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 24 मिनट पर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से लापता हुआ था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों की ओर से पुलिस से मदद की अपील की गई है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में 3 नवंबर 2026 को FIR नंबर 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से युवक की तलाश के लिए हुलिया और कपड़ों का विवरण जारी कर आम लोगों से सहयोग मांगा गया है।

सांवला रंग, 5 फीट 6 इंच लंबाई, सफेद शर्ट और काली जींस पहने था

जारी सूचना के अनुसार लापता युवक वीरू का रंग सांवला है। उसका चेहरा लंबोतरा, कद करीब 5 फीट 6 इंच और शरीर पतला है। घटना के समय उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिस पर घड़ी का काले रंग का प्रिंट बना हुआ था। इसके अलावा वह काले रंग की जींस और पैरों में काले रंग के क्रॉक्स पहने हुए था। पुलिस की सूचना में युवक को मानसिक रूप से कमजोर भी बताया गया है।

मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण बढ़ी चिंता

युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी सामने आने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। आशंका है कि वह रास्ता भटक गया हो या किसी ऐसी जगह पहुंच गया हो, जहां से उसे अपने घर और परिवार का पता बताने में परेशानी हो रही हो। हालांकि उसके लापता होने के वास्तविक कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को वीरू दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने के लिए एसएचओ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो के मोबाइल नंबर 9911888631 और 8368813274 जारी किए गए हैं।
जिस किसी व्यक्ति को उनके बारे में जानकारी मिले उनको एक लाख का इनाम दिया जाएगा

परिजनों को उम्मीद है कि किसी जागरूक नागरिक की सूचना से युवक का पता चल सकेगा और वह सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच पाएगा।

लापता युवक की पहचान और संपर्क विवरण

नाम: वीरू

पिता का नाम: स्वर्गीय लल्लन राम

उम्र: 20 वर्ष

पता: ग्राम एवं पोस्ट एकडंगा, जिला पटना, बिहार

लापता होने की तारीख: 2 नवंबर 2026

स्थान: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन, दिल्ली

FIR नंबर: 08/2026

FIR दर्ज होने की तारीख: 3 नवंबर 2026

संपर्क नंबर: 9911888631, 8368813274

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, भाइयों का तिलक कर मिठाई...

बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी...