बड़ा हादसा, झील में डूबने से सरकारी बालिका आश्रय गृह की 4 बच्चियों और वार्डन की मौत

Date:

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में दीवाली की छुट्टियों के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समुथिरम झील में नहाने गई सरकारी बालिका आश्रय गृह की चार बच्चियों और उनकी वार्डन की डूबने से मौत हो गई।
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सरकारी बालिका आश्रय गृह की चार बच्चियों और उनकी वार्डन की झील में डूबने से मौत हो गई। पांचों दीपावली की छुट्टियों के दौरान नहाने के लिए समुथिरम झील गई थीं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, तिरुवन्नामलाई के पास पेरुम्बक्कम स्थित सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली चार बच्चियां अपनी वार्डन थेनमोझी के साथ छुट्टियों में समुथिरम झील पहुंची थीं। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरीं। इसी दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में फंस गईं। देखते ही देखते पांचों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान आश्रय गृह की वार्डन थेनमोझी और बच्चियों विजयलक्ष्मी, अल्ली, भूमिका और वल्लियम्मल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने झील में तलाशी अभियान चलाकर पांचों के शव बरामद किए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस क्रम में हुआ और क्या बच्चियों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की थी।

आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली बच्चियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चियों को झील पर ले जाने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही, बाहर घूमने के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।

जांच में झील के भीतर अचानक गहराई बढ़ने, पानी के नीचे खतरनाक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। दीपावली के त्योहार के बीच हुए इस हादसे ने पांच परिवारों और पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह सामने आ सकेगी।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दुर्गा पूजा के समापन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुर चक कटोघन गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने उतरे पांच दोस्त गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related