सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज, किए कई बड़े खुलासे, PM मोदी को लेकर भी कही खास बात

Date:

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की आज लॉन्चिंग होने जा रही है। सोनिया गांधी ने इस किताब में अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं। किताब में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर भी बात की है।
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुचर्चित किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का आज विमोचन होने जा रहा है, ये उनकी आत्मकथा है। हालांकि, इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया है, ये किताब सीधे मार्केट में मिलने लगेगी। सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर खुद बताया है कि ये कोई राजनीतिक किताब नहीं है। बल्कि ये उनकी जिंदगी, परिवार, प्यार और भारत में बिताए छह दशकों के निजी अनुभवों का एक ब्यौरा है। इस किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का भी जिक्र है। ये किताब 544 पन्नों की है।
किताब में किन बातों का जिक्र?
आपको बता दें कि दशकों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रहकर भी अपनी निजी जिंदगी को हमेशा पर्दे के पीछे रखने वालीं सोनिया गांधी अपनी किताब के जरिए अब एक बिल्कुल नए और अनूठे अंदाज में दुनिया के सामने आई हैं। सोनिया गांधी इस किताब को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गई हैं। अपनी कहानी सुनाते हुए उनके कई वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। किताब लॉन्च होने से पहले गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से घूम रहा है जिसमें डाइनिंग टेबल पर इंदिरा गांधी हैं, मेनिका गांधी हैं, प्रियंका और राहुल भी हैं। वीडियो में राहुल अपनी दादी से सवाल पूछ रहे हैं। सोनिया गांधी ने अपनी इस किताब में इटली से लेकर दिल्ली तक के कई राज खोले हैं। सोनिया कैसे गांधी परिवार का हिस्सा बनीं, इटली से दिल्ली आईं तो इंदिरा गांधी के साथ उनका क्या रिश्ता था, इन सब बातों का जिक्र किताब में है। बता दें कि हाल ही में सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम भी ज्वाइन किया है।

पीएम मोदी को लेकर क्या बोलीं?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक रिश्तों पर खुलकर बात की है। सोनिया ने किताब में लिखा है कि उनमें और नरेंद्र मोदी में कुछ बातें एक जैसी हैं। दोनों एक दशक से भी ज्यादा समय तक राजनीतिक विरोधी रहे, फिर भी दोनों में किसी तरह का सीधा संपर्क नहीं रहा। दोनों औपचारिक मौकों पर ही मिलते हैं, फॉर्मल ‘नमस्ते’ के अलावा कोई खास बातचीत नहीं होती। उनकी विचारधाराएं और दुनिया को देखने का नजरिया अलग-अलग है। मोदी भारत के अपने विजन के लिए लड़ हैं, और वो अपने विजन के लिए लड़ रही हैं। किताब में सोनिया गांधी ने सत्ताधारी वर्ग को लेकर पीएम मोदी की सोच पर सहमति भी जताई है। वो लिखती हैं कि देश के बड़े सत्ताधारी और रसूखदार वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री की जो असहजता थी, उसे वह खुद भी भली-भांति समझ सकती हैं। सोनिया गांधी ये भी मानती हैं कि मोदी ने एक बेहद साधारण और पिछड़े परिवार से निकलकर RSS में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सत्ता के टॉप पर पहुंचने का कठिन सफर तय किया है।

पीएम मोदी के साथ औपचारिक मौकों पर ही मुलाकात
फॉर्मल ‘नमस्ते’ के अलावा कोई खास बातचीत नहीं
हमारी विचारधाराएं और दुनिया को देखने का नजरिया अलग-अलग
दोनों भारत के अपने-अपने विजन के लिए लड़ रहे
सत्ताधारी वर्ग को लेकर मोदी की सोच पर सहमति
साधारण और पिछड़े परिवार से निकलकर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे
बाबरी के जिक्र पर विवाद
हालांकि, इस किताब के विमोचन से पहले इस पर विवाद भी हो रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले ब्रिटिश अखबार में अपनी किताब को लेकर दिए गए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा था कि वो बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं। सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए उस बयान पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने तीखा हमला बोला है। राइन ने कहा कि सोनिया गांधी को 32 साल बाद याद आया कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी और उसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। राईन ने पूछा कि इतने सालों तक सोनिया कहां थीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related