निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Date:

इंडिया आज संवादाता रजत पांडेय
बंथरा (लखनऊ)। सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा बाजार निवासी सचिन गुप्ता (40) की रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच अंतिम सांस ली। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह सचिन गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें बंथरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।सचिन गुप्ता अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही यह दुखद खबर बंथरा बाजार और आसपास के इलाकों में फैली, शोक की लहर दौड़ गई। घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि सचिन गुप्ता मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदीशपुर में किराना दुकान में आगजनी और चोरी, ताला काटकर एक लाख नकद लूटे; छत डैमेज, पुलिस मौन

जगदीशपुर, भोजपुर (संवाददाता)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में...

गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र लापता, नौ माह बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना कौशाम्बी इलाके से...

जिला जेल सिंगरौली में एक और कैदी की मौत – ट्रामा सेंटर अस्पताल से [लाइव]

दुखद। चिंताजनक। शर्मनाक। जिला जेल सिंगरौली में बंद एक और...

मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...