दरभंगा (बिहार)।
दरभंगा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल तक साथ रखने के बाद एक युवक पर दूसरी शादी करने की तैयारी का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे केरल में पत्नी की तरह रखकर जीवन बिताया, लेकिन अब बिहार लाकर दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस घटना के बाद महिला दो छोटे बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है और न्याय की गुहार लगा रही है।
पीड़िता बेचनी, जो दरभंगा जिले के मोईन महुआ की रहने वाली बताई जा रही है, ने आरोप लगाया कि सुभाष नामक युवक पिछले तीन साल से उसे केरल में अपने साथ रख रहा था। दोनों साथ रहते थे और पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे।
पीड़ित पत्नी बचनी पहले से दो बच्चे थे—आयुष (लगभग 4 वर्ष) और मोनू (लगभग 5 वर्ष)। यह जानकारी सुभाष को पहले से थी इसके बावजूद भी महिला को बहला फुसला कर पत्नी की तरह रखा
महिला का कहना है कि सुभाष ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उसके साथ ही जीवन बिताएगा।
पीड़िता के मुताबिक 4 मार्च को सुभाष उसे लेकर बिहार आया। यहां आने के बाद उसे अचानक पता चला कि सुभाष दूसरी शादी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी उसे सुभाष की भाभी से मिली। यह सुनते ही बेचनी के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह गहरे सदमे में आ गई।
महिला का कहना है कि उसने सुभाष के भरोसे ही अपने पहले पति को छोड़ दिया था और उसके साथ रहने लगी थी। अब जब उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, ऐसे में सुभाष का दूसरी शादी करना उसके और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जब उसने इसका विरोध किया और पूछा कि “जब मैं पहले से तुम्हारे साथ हूं तो दूसरी शादी क्यों?”, तो सुभाष ने कथित तौर पर कहा कि वह उसे केरल ले जाकर रखता था, अब उसे दूसरी शादी करने से कोई नहीं रोक सकता। पीड़िता का आरोप है कि सुभाष की शादी 11 तारीख को तय कर दी गई है।
बेचनी का यह भी कहना है कि सुभाष के परिवार वाले भी उसकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। वह दो मासूम बच्चों के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रही है और न्याय की आस लगाए बैठी है। महिला की मांग है कि सुभाष उससे ही शादी करे और उसे तथा उसके बच्चों को अपनाकर पहले की तरह साथ रखे, ताकि उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
फिलहाल पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और चाहती है कि उसकी जिंदगी के साथ हो रहे इस अन्याय को रोका जाए।

