पुणे में 10वीं की छात्रा ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम, जहर पीने से मौत

Date:

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पुणे के चिखली क्षेत्र के जाधववाड़ी इलाके में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतक छात्रा की पहचान प्रतीक्षा अनिल गायकवाड़ (उम्र 16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को छात्रा के पिता ने उसका मोबाइल फोन चेक किया था। मोबाइल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बावजूद इस बात को लेकर छात्रा मानसिक तनाव में आ गई।

बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते छात्रा ने 17 मार्च की रात करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी रहा। करीब 4 से 5 दिनों तक छात्रा की हालत गंभीर बनी रही, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया।

यह घटना एक बार फिर से बच्चों और किशोरों में बढ़ते मानसिक तनाव की ओर इशारा करती है, जिस पर समाज और अभिभावकों को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

ईखबर मीडिया के लिए विलास दलु पवार की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हादसे के बाद पूर्व सांसद का मानवीय कदम, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाचार: बबीना। इंडोगल्फ फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में जान...

धनगर आरक्षण पर बढ़ा विवाद: आदिवासी नेता का आरोप—मराठा-आदिवासी टकराव की साजिश”**

ईखबर मीडिया विशेष रिपोर्ट | विलास दलु पवार नाशिक, महाराष्ट्र...