2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान, कार्यालय पहुंचने पर स्टॉफ ने किया स्वागत

Date:

इससे पहले यमुनानगर एएसपी के पद पर थे कार्यरत; साइबर अपराध, नशा तस्करी और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

पंचकूला/ 24 मार्च:- हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के अनुसार वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह को पंचकूला में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) क्राइम एंड ट्रैफिक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस अमरिंदर सिंह इससे पूर्व यमुनानगर में बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाई। वहीं, पंचकूला में इस पद पर कार्यरत रहे वर्ष 2021 बैच के ही आईपीएस अधिकारी मनप्रीत सिंह सूदन को अब स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैथल नियुक्त किया गया है।

अमरिंदर सिंह ने आज सेक्टर-4 पंचकूला स्थित पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया गया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला की वर्तमान कानून व्यवस्था, अपराध स्थिति एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचकूला में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से साइबर अपराध, नशा तस्करी तथा यातायात व्यवस्था जैसे विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और तत्परता के साथ पुलिसिंग को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related