एक दिन राम के नाम” के तहत भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न 🚩

Date:

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार, 29 मार्च 2026 को बबीना स्थित प्रमुख चौराहे राम जानकी मंदिर पर “एक दिन राम के नाम” अभियान के अंतर्गत एक भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हो गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बजरंग दल कानपुर प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का सर्वोच्च उदाहरण है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
राम कथा एवं हिंदू संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र, प्रांत सह सेवा प्रमुख प्रभाकर अवस्थी,

जिला उपाध्यक्ष विजय यादव,जिला प्रसार प्रफुल्ल जैन मातृशक्ति ,दुर्गावाहिनी संयोजिका सुनीता शिवहरे, रेखा राजपूत , जिला सह संयोजक प्रथम टंडन, पंकज खटीक , प्रखंड अध्यक्ष संजय मजूमदार, उपाध्यक्ष सतेंद्र रजक, मंत्री तिलक जैन, सह मंत्री बदल यादव , ऋतिक सोनी , संयोजक अनुज कुमार, सह संयोजक निखिल , शिवम राजपूत, नम्रता पुरोहित , पलविंदर नंदा, राजेंद्र , रामतान्या , प्रमोद कुमार,देव राय, प्रभाकर नरवरे, निक्की ,सुवंशु,कृष्णा, ध्रुव , नीरज नायक , उदय ,राहुल आदि क्रांतिकारी कार्यकर्ता रहे ।

_____
सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

प्रफुल्ल जैन
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख
झाँसी महानगर. बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related