ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने लौटाया गुम हुआ पर्स, नकदी व दस्तावेज सुरक्षित सौंपकर पेश की आदर्श पुलिसिंग की तस्वीर

Date:

पंचकूला/ 29 अप्रैल:- आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। बीती शाम गश्त के दौरान पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसपीओ राकेश कुमार और होमगार्ड परमजीत सिंह को सिंह द्वार लाइट से थोड़ा आगे सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला। दोनों जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए पर्स को उठाकर जांच की, जिसमें आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, 1700 रुपये नकद और अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे।

जांच के दौरान पर्स में एक मोबाइल नंबर भी मिला, जिसके आधार पर दोनों ट्रैफिक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पर्स के मालिक से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद आज पर्स के मालिक इंद्रजीत निवासी रामगढ़ को बुलाकर उनके सभी दस्तावेजों और नकदी सहित पर्स को सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपनी खोई हुई वस्तुएं सुरक्षित पाकर इंद्रजीत ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की ईमानदारी समाज में विश्वास को मजबूत करती है।

इस सराहनीय कार्य पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस का असली कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और नैतिकता की मिसाल कायम करना भी है। एसपीओ राकेश कुमार और होमगार्ड परमजीत सिंह ने जो ईमानदारी और जिम्मेदारी दिखाई है, वह पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। ऐसे कार्य न केवल पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास की डोर को और अधिक मजबूत बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि अन्य पुलिसकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह सेवा भाव और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शादी का झांसा, पैसे ऐंठे और शारीरिक शोषण का आरोप, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार

कानपुर/उन्नाव कानपुर के डॉलर पूर्व हड्डी गोदाम क्षेत्र में रहने...

बांदा में उभरता पत्रकार: करन तिवारी की जमीनी रिपोर्टिंग ने दिलाई नई पहचान

बांदा। जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र से एक उभरता...