भारत की प्रसिद्ध कलाकार डॉ. लक्ष्मी को वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, कला से समाज और राष्ट्र को दे रहीं नई दिशा

Date:

अलीगढ़/वियतनाम।
अमेरिका के न्यूयॉर्क और शिकागो जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों में अपनी कला का प्रदर्शन कर वैश्विक पहचान बना चुकीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रख्यात सोशल आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी को वियतनाम के Mövenpick Resort, Waverly Phu Quoc में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में “Global International Iconic Women Achiever Award” से सम्मानित किया गया।

यह भव्य समारोह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनौली नगाड़े, काउंसिल (ईको एंड कॉम) उपस्थित रहे, जिनके कर-कमलों से डॉ. लक्ष्मी को यह सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. लक्ष्मी वर्ष 2013 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एबीके बॉयज़ में अध्यापन पिछले 13 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

डॉ. लक्ष्मी पिछले 20 वर्षों से कला के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। उनकी पेंटिंग्स केवल कला नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का एक सशक्त माध्यम हैं। जहाँ शब्द अपनी सीमा पर रुक जाते हैं, वहाँ उनकी कला बोलती है।

12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से पूरा देश स्तब्ध रह गया था। इस दुखद घटना के मात्र दो घंटे के भीतर डॉ. लक्ष्मी ने उस पीड़ा को अपनी पेंटिंग में सशक्त रूप से उकेर दिया। उनकी यह पेंटिंग देश-विदेश में तेजी से वायरल हुई और कई भाषाओं में प्रमुख चैनलों पर प्रसारित की गई।

इसके बाद ईरान-इज़राइल मुद्दे पर बनाई गई उनकी पेंटिंग ने शांति और मानवता का संदेश दिया, जिसकी व्यापक सराहना हुई। उनकी कला हमेशा समाज और विश्व में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है।

डॉ. लक्ष्मी ने भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। खासतौर पर न्यूयॉर्क और शिकागो में हुई उनकी प्रदर्शनियों ने उन्हें वैश्विक मंच पर एक अलग पहचान दिलाई है।

एक माँ, शिक्षिका और कलाकार के रूप में वे अपने सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

उनका सपना देश के युवाओं को नई दिशा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए वे वर्कशॉप, स्पीच और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से लगातार कार्य कर रही हैं।

वियतनाम में मिला यह Women Achiever Award उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान का प्रतीक है। यह उपलब्धि पूरे भारत और अलीगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. लक्ष्मी समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर सक्रिय हैं। वे वर्कशॉप और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करती हैं और कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास करती हैं। उनका मानना है कि इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है और बच्चे उसी रूप में ढलते हैं जैसा उन्हें सिखाया जाता है, इसलिए सही दिशा देना बेहद जरूरी है। वे लोगों को बिना तनाव के मेहनत करने और अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। एक माँ, शिक्षिका और कलाकार के रूप में वे अपने सभी दायित्वों को संतुलित करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के स्किल डेवलपमेंट पर कार्य कर रही हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related