बबीना की बेटी बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, नेविगेशन शाखा में किया टॉप

Date:

झांसी (बबीना):
झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र की बेटी एकता गुप्ता ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें भारतीय वायु सेना की नेविगेशन शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।
हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली। इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर एकता गुप्ता ने नेविगेशन शाखा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “प्रेसिडेंट्स प्लाक फॉर स्टैंडिंग फर्स्ट इन ओवरऑल मेरिट” से सम्मानित किया गया।एकता की इस उपलब्धि से बबीना सहित पूरे झांसी जिले में खुशी का माहौल है। उनके पिता जय कुमार गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता प्रीति गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार ने बेटी की सफलता को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

एकता ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बबीना से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अजमेर से बीएससी-बीएड की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही देशसेवा का सपना देखने वाली एकता ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने एकता गुप्ता को बधाई देते हुए उनकी सफलता को युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मां का आरोप: बेटे की हत्या के महीनों बाद भी आरोपी आजाद, परिवार दहशत में

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में युवक की...