आज दिनांक 28 जून 2026 को मन्नत लॉन, रिंग रोड, दानुपुर, शिवपुर,

Date:

वाराणसी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी जिला भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रामशकल पटेल जी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री माननीय श्री अभिजात मिश्रा जी रहे। इस अवसर पर, राज्यमंत्री मा. हंसराज विश्वकर्मा जी,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल राजभर जी, सदस्य विधान परिषद माननीय श्री धर्मेंद्र राय जी, भाजपा प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री राकेश बिंद जी, अजगरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री त्रिभुवन राम जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आदरणीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रामप्रकाश दुबे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री नागेंद्र रघुवंशी जी, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि सुश्री अदिति सिंह पटेल जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित रहकर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related