सपनों का भारत कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Date:

बबीना(झांसी)राजकीय हाईस्कूल लहरठकुरपुरा, बबीना, झांसी में सोमवार को सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री एवं संयोजक श्री सुनील राजपूत, अतिथि श्री विवेक तिवारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से देश के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथि श्री विवेक तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला पार्षद पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा हल्ला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या...