रांची। झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगोई आम्बाटोली पंचायत के आमना गांव के हेसल घुघरी निवासी रेनू देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेनू देवी 17 अक्टूबर को काम करने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, मगर अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के मुताबिक, रेनू देवी काम करने के लिए बाहर जाने की बात पहले से कह रही थीं। उन्होंने परिवार और बच्चों को भी बताया था कि वह बाहर जाकर कमाने के लिए जाएंगी। बताया गया कि वह किसी कंपनी में काम करने के लिए निकली थीं, लेकिन घर से निकलने के बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
रेनू देवी के दो बच्चे हैं। मां के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है और बच्चों का भी बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने 24 घंटे के भीतर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिवार को आशंका है कि रेनू देवी काम के सिलसिले में कहीं बाहर गई होंगी। उन्होंने जिस कंपनी में काम करने जाने की बात कही थी, वहां भी उनकी जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।
रेनू देवी के चेहरे पर पहचान के लिए एक तिल है, जो नाक के नीचे बताया गया है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रेनू देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल परिवार को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
संपर्क नंबर: मनीष नायक: 8935917395 आरती कुमारी: 7257934218 व्हाट्सएप नंबर: 7061948110
लापता महिला को ले जाने या उनके बारे में जानकारी रखने वाली पुनम का नंबर: 6287359654

