कोंटा हाट बाजार में आज भी हाट के दिन शेड के नीचे मरीजों का इलाज किया गया। दूर-दराज के गांवों से लोग अपने बच्चों के साथ इलाज कराने पहुंचे।
शेड के नीचे डॉक्टर टेबल पर दवाइयां रखकर बच्चों की जांच कर रहे हैं। स्टेथोस्कोप से जांच के दौरान महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बैठी हैं।
शेड की हालत खराब है। छत की टिन की चादरें कई जगह से टूटी हुई हैं और बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। छेद से धूप सीधे अंदर आ रही है।
डॉक्टर और उनके साथियों का कहना है कि शेड में इलाज करते हैं, पर शेड खराब होने से परेशानी होती है। शेड बनवाने के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।
डॉक्टर ने शासन से शेड की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को धूप और बारिश से बचकर इलाज मिल सके।
इम्तियाज खान, इंडिया वाणी

