महादेव की भक्ति में डूबे अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता ने किए 10 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, बोले- ‘बस 2 बाकी’

Date:

अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता ने मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम में अपने 9वें और 10वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि अब केवल दो और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन बाकी हैं।
टेलीविजन एक्टर अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता काफी समय से महादेव की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि वे 9वें और 10वें ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम के दर्शन कर चुके हैं। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां शेयर करते हुए, दोनों टीवी एक्टर ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इन पवित्र तीर्थस्थलों पर उन्हें जो शांति और संतोष मिलता है, उसकी कोई तुलना नहीं है। अभिषेक और अंकित ने यह भी बताया कि अब कितने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना बाकी है।
अभिषेक-अंकित के 2 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन बाकी
अभिषेक कुमार और अंकित गुप्ता ने एक जॉइंट पोस्ट में लिखा: ‘9वें और 10वें ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम के दर्शन पूरे किए। अभी दो और बाकी हैं। यहां आकर जो सुकून और शांति मिलती है, वह और कहीं नहीं मिल सकती। हर चीज के लिए भगवान का धन्यवाद। हर हर महादेव। धन्य महसूस कर रहा हूं।’ मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, भारत के तमिलनाडु राज्य में रामेश्वरम द्वीप पर स्थित अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में विराजमान है।
ब्रेकअप के बाद अभिषेक-ईशा इस शो में आए थे नजर
अभिषेक कुमार ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनर-अप रह चुके हैं। उन्होंने ‘उड़ारियां’ और ‘बेकाबू’ जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 14’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘तेरे मेरे बीच में’ जैसे शो में भी देखा गया है। अभिषेक अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ब्रेकअप के बाद ईशा और अभिषेक ‘बिग बॉस’ में साथ दिखे थे।

अंकित को बालिका वधू से मिली पहचान
अंकित गुप्ता कुछ समय पहले प्रियंका चाहर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। इसी वजह से उन्होंने ‘तेरे हो जाएं हम’ से दूरी बना ली थी। वहीं, बात करें एक्टर अंकित गुप्ता के काम की तो वे ‘सड्डा हक’, ‘बेगूसराय’, ‘उड़ारियां’, ‘जुनूनियत’ और ‘माटी से बंधी डोर’ जैसे धारावाहिकों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं। 2022 में उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2012 में ‘बालिका वधू’ में डॉ. अभिषेक कुमार के किरदार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे हिंदी फिल्म ‘टुटिया दिल’ में नलेंदर यादव के किरदार में नजर आए। फिलहाल वे टेलीविजन शो ‘माटी से बंधी डोर’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें रुतुजा बागवे भी मुख्य भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोंटा हाट बाजार के शेड में हो रहा इलाज, टूटी छत से हो रही परेशानी

कोंटा हाट बाजार में आज भी हाट के दिन...