217वीं वाहिनी सीआरपीएफ कोंटा परिसर में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन

Date:

दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर 217वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कोंटा मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में श्री विजय शंकर, कमांडेंट 217 बटालियन कोंटा ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं उसमें निहित मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान सभी अधिकारियों एवं जवानों ने भारत के संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं पंथ निरपेक्षता के आदर्शों का पालन करने तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कमांडेंट ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बल के कार्मिकों को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के बारे में संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री नीर सिंह मीणा, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री विजय कुमार, उप कमांडेंट, श्री डी. राजा इलमपरिथी, उप कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित थे।

इम्तियाज खान, इंडिया वाणी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोंटा हाट बाजार के शेड में हो रहा इलाज, टूटी छत से हो रही परेशानी

कोंटा हाट बाजार में आज भी हाट के दिन...