संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, अजहरुद्दीन ठोका धमाकेदार शतक

Date:

केरला की कप्तानी करते हुए संजू सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार पारी खेली। साथ ही मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शतक ठोका। केरल का मुकाबला हिमाचल प्रदेश से हो रहा है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस वक्त भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। टीमें एक दूसरे से भिड़ रही हैं। इस बीच गुरुवार को खेले गए एक और मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से पारी का आगाज करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जबरदस्त सेंचुरी ठोकने का काम किया। केरला का मैच हिमाचल प्रदेश से है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 57 बॉल पर बनाए 101 रन, संजू ने 21 बॉल पर बना दिए 44 रन
केरल और​ हिमाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने केवल 57 बॉल पर 101 रन बना दिए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान आठ चौके और छह चौके लगाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए कप्तान संजू सैमसन ने 21 बॉल पर 44 रन ठोक दिए। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 209.52 का रहा।

बाकी बल्लेबाजों ने भी खेली जबरदस्त पारियां
इन दोनों के अलावा विष्णु विनोद ने 11 बॉल पर 22 रन और सलमान नजीर ने 15 बॉल पर 26 रन बना दिए। इतना ही नहीं, नीचे के क्रम में बैटिंग के लिए आए अब्दुल बासित ने केवल 5 बॉल पर 24 रन बना दिए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इन सभी बल्लेबाजों की जबरदस्त पारियों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में केवल चार विकेट के नुकसान पर 268 रनों का बड़ा स्कोर टांग दिया है।

मुंबई ने उत्तराखंड से जीता मुकाबला
इस बीच एक और मुकाबले में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मैच खेला गया। इसमें मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे गोल्डन डक पर आउट हुए। हालांकि मुशीर खान ने 40 बॉल पर 65 रन ठोके और अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इस मैच को मुंबई ने 86 रन से जीत लिया है।

6 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल मैच
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अभी लीग फेज खेला जा रहा है, जो आज खत्म हो रहा है। 30 नवंबर से सुपर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। देखना होगा कि कौन कौन सी टीमें आगे के राउंड में जाती हैं और फिर कौन सी टीम छह दिसंबर को खिता​बी जंग आने नाम करने में कामयाबी हासिल करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोंटा में कल होगा INH न्यूज और हरिभूमि का खास कार्यक्रम – नगर का गदर

कोंटा नगर पंचायत के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, आम...