2 डॉलर प्रति गैलन के नीचे आ जाएंगी कच्चे तेल की कीमतें, ट्रंप बोले- ईरान पर जीत दर्ज करने के बाद तेजी से गिरेगा भाव

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी इस चेतावनी को भी दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका की जीत के बाद कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। उन्होंने अनुमान लगाया कि कच्चे तेल की कीमतें दो डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो सकती हैं। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ऊर्जा की ऊंची कीमतों को सीधे तौर पर मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य अभियानों से जोड़ा और कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद बाजार तेजी से स्थिर हो जाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब हम ईरान के साथ युद्ध जीतेंगे, तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी, जैसे बाकी चीजों की कीमतें गिर रही हैं। इतना ही नहीं, तेल की कीमतें बाकी चीजों की तुलना में और भी ज्यादा गिरेंगी। कच्चे तेल की कीमतें अभी 3 डॉलर प्रति गैलन है। लेकिन अंततः ये 2 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो जाएंगी।”

ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा अमेरिका?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी इस चेतावनी को भी दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, “ये सब तेजी से होगा और ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। MAGA!”

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घालीबाफ ने अमेरिका को दी चेतावनी
इससे पहले, सोमवार को ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घालीबाफ ने वाशिंगटन को ईरान की ऊर्जा सुविधाओं के खिलाफ किसी भी गलत कदम के गंभीर परिणामों की कड़ी चेतावनी दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान की तेल और गैस प्रोडक्शन चेन स्प्रॉलिंग, एक्सेसिबल और एक्सपोज्ड है।

अमेरिकी तेल और गैस कंपनियां भी कर रही हैं जोखिम का सामना
उन्होंने आगे कहा, “इन जल क्षेत्रों और सुविधाओं में मौजूद अमेरिकी तेल और गैस कंपनियां भी उसी जोखिम का सामना कर रही हैं। हमारे ऐसेट्स पर हमला करें और आप पर भी हमला होगा। हम ये पहले ही साबित कर चुके हैं। उन बेस से पूछिए जो अब काम के नहीं रहे।” पोस्ट के साथ शेयर की गई एक तस्वीर में घालीबाफ ने कहा, “अमेरिकी अर्थव्यवस्था का खोया हुआ दशक आ रहा है, क्योंकि D.O.[I].W. के कुछ जोकरों ने ऐसा फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत बनाम जापान T20 मैच इस एप पर देख पाएंगे लाइव, टीवी के लिए चैनल में जंग

भारत बनाम जापान टी20 क्रिकेट मैच 22 सितंबर को...