शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

Date:

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले।
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को एक बार फिर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट का सिलसिला जारी
हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 162.53 अंकों (0.21%) की गिरावट के साथ 75,970.28 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 36.05 अंकों (0.15 प्रतिशत) गिरकर 23,743.10 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।

निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

सबसे ज्यादा बढ़त और गिरावट के साथ खुलने वाले शेयर
हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

आज हरे निशान में खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एटरनल के शेयरों ने 0.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.25 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयरों ने 0.08 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की।

मंगलवार को नुकसान के साथ खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
जबकि दूसरी ओर, मंगलवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.66 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.63 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.62 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.59 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.50 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.31 प्रतिशत, इंडिगो 0.30 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, एसबीआई 0.29 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.28 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.26 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.25 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.20 प्रतिशत, टीसीएस 0.20 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.08 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक

आंध्र प्रदेश के अन्नमया में जगन रेड्डी की YSRCP...