शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला जारी, आईटी स्टॉक्स क्रैश

Date:

हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 361.36 अंकों (0.48%) की गिरावट के साथ 75,216.22 अंकों पर खुला।
घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को लगातार तीसरे दिन बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने भी 0.48 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में भी आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर बड़ी गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स ने 361.36 और निफ्टी ने 113.05 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार
हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 361.36 अंकों (0.48%) की गिरावट के साथ 75,216.22 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 113.05 अंकों (0.48 प्रतिशत) गिरकर 23,522.05 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स के 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

इन्फोसिस के शेयर में भयावह गिरावट
हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 3.60 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

आईटी स्टॉक्स क्रैश
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एचसीएल टेक के शेयर 3.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.07 प्रतिशत, टीसीएस 1.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.23 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.12 प्रतिशत, इंडिगो 1.08 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.76 प्रतिशत, एसबीआई 0.69 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.46 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.40 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.22 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.19 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

बढ़त लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर
आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.45 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.39 प्रतिशत, एटरनल 0.33 प्रतिशत, टाइटन 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयरों ने 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक

आंध्र प्रदेश के अन्नमया में जगन रेड्डी की YSRCP...