‘बिग बॉस 20’ में इमोशनल हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की सलाह

Date:

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिक्खी की ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री हो चुकी है। इस दौरान उन्हें भावुक देख सलमान खान ने सलाह दी कि अब वह मूव ऑन करें।
बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री कर चुकी हैं। ईशा का यह बड़ा करियर मूव रैपर बादशाह से तलाक की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है। 31 अगस्त को बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच महीने की शादी खत्म होने का ऐलान किया था। बादशाह और ईशा ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन रैपर ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। कुछ हफ्ते पहले ईशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रिश्ते में चल रही अनबन की ओर इशारा किया था। इसी बीच, बिग बॉस सीजन 20 के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने ईशा रिखी को मूव ऑन करने की सलाह दी।

बादशाह से तलाक के बाद टूट गईं ईशा रिखी
ईशा रिखी हाल ही में सिंगर बादशाह से अलग होने की घोषणा के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। अब वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं। ग्रैंड प्रीमियर पर ईशा ने बादशाह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बताया कि कैसे उनके अलग होने से वह टूट गईं। सलमान ने उन्हें दिलासा दिया और आगे बढ़ने की सलाह दी। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में ईशा ने उस समय को याद किया, जब वह बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा में काम कर रही थीं और इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर बताया। हालांकि, ईशा की जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आया, जब उन्हें प्यार हुआ। उन्होंने कहा, ‘उसके बाद मुझे प्यार हुआ। मुझे लगा कि बस यही है, जो मैं ढूंढ रही थी। ग्रीन फ्लैग नहीं ग्रीन फॉरेस्ट है। मैं शादी करके सेटल होना चाहती हूं। इसलिए मैंने सच में बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ एक्सपीरियंस आपको चेंज कर देते हैं।’

बिग बॉस 20 पर ईशा रिखी हुईं भावुक
ईशा रिखी ने इमोशनल होते हुए, कहा कि ‘जब आपका भरोसा टूटा है… आप ऐसी स्टेज पर आ जाते हैं, जहां आप सोचते हों मैं कहां गलत थी और जो कुछ भी मैंने फेस किया। उसने मुझे तोड़ दिया। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती। पता ही नहीं चला, कब मैं अपनी कहानी में साइड कैरेक्टर बन गई। मुझे पता भी नहीं चला कि मैं अपनी ही कहानी में कब एक साइड कैरेक्टर बन गई, लेकिन मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है। मैं बिग बॉस में इसलिए आ रही हूं ताकि मैं अंधेरे से बाहर निकल सकूं और अपनी एक पहचान बना सकूं। मेरा मकसद शो से विनर बनकर बाहर आना होगा।’

बादशाह की एक्स वाइफ को सलमान खान ने दी सलाह
जैसे ही वह स्टेज पर पहुंची और सलमान खान से मिली। होस्ट ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और बादशाह की एक्स वाइफ को दिलासा देते हुए कहा, ‘सबके ब्रेकअप होते हैं, तुम किसके सामने खड़ी हो। हमारे पर्सनल मसले पर्सनल ही रहने चाहिए। अगली पार्टी बहुत पहले आगे बढ़ चुकी है। इसलिए किसी को भी आपको इमोशनली हर्ट करने का हक नहीं होना चाहिए। प्रेजेंट में कॉन्सेंट्रेट करो। कॉम्पिटिटर्स पर फोकस करो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ISRO कर्मचारियों को भविष्य को लेकर चिंता की जरूरत नहीं: पवन गोयनका

इन्स्पेस के चेयरमैन पवन गोयंका ने कहा कि हममें...