कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में किया स्पेशल सेलिब्रेशन, शतक के बाद बैट को बना दिया वायलिन

Date:

21 साल के कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक लगाया है। उन्हें अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं।
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में फिलहाल दूसरे दिन का खेल जारी है। इस दौरान ईस्ट जोन के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 128 गेंदों में जबरदस्त शतक जड़ दिया। अपनी इस सेंचुरी को उन्होंने बड़े ही अनोखे और मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया, जहां वे अपने बल्ले को वायलिन की तरह बजाते दिखे। उनका यह अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
101 रन बनाकर आउट हुए कुमार कुशाग्र
फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। शतक पूरा करने के बाद कुशाग्र अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। वह 132 बॉल पर 101 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और पांच छक्के लगाए। कुशाग्र के लिए यह उनके करियर का छठा फर्स्ट क्लास शतक है। कुमार कुशाग्र को फाइनल मुकाबले की पहली पारी में त्रिपुराणा विजय ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

डोमेस्टिक क्रिकेट में कुमार कुशाग्र का प्रदर्शन
कुमार कुशाग्र ने अब तक अपने घरेलू क्रिकेट करियर में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36 मैच खेले हैं, जिनकी 56 पारियों में कुल 2291 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं। वहीं 50 ओवर के लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 39 मैच खेले हैं, वहां 34 पारियों में लगभग 53 के बेहतरीन औसत से 1370 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं। बात करें टी20 क्रिकेट की, तो कुशाग्र ने 33 मैचों की 31 पारियों में करीब 28 के औसत से 694 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।

ईस्ट जोन की टीम मजबूत स्थिति में
दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच की बात करें तो ईस्ट जोन की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में कुमार कुशाग्र के अलावा कप्तान ईशान किशन ने भी शतक लगाया है। दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 491 रन बना लिए हैं। ईशान किशन अभी भी 171 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं अनुकूल रॉय 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। साउथ जोन की टीम को यहां से वापसी करने के लिए विकेट की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ISRO कर्मचारियों को भविष्य को लेकर चिंता की जरूरत नहीं: पवन गोयनका

इन्स्पेस के चेयरमैन पवन गोयंका ने कहा कि हममें...