रणबीर कपूर को आंख का इनफेक्शन हुआ है. इसके बाद क्या वो 18 जुलाई को दिल्ली में रामायणम् के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शामिल होंगे? पढ़ें डिटेल.
नई दिल्ली:
रणबीर कपूर को हुआ आंख का इन्फेक्शन. एक्टर 18 जुलाई को दिल्ली, भारत मंडपम में फिल्म रामायणम् के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाले थे. ऐसा नहीं है कि वह अब शामिल नहीं होंगे. रणबीर अब भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे लेकिन अब उन्हें आप यहां काला चश्मा लगाए देखेंगे. अपनी कमिटमेंट्स निभाने के लिए मशहूर रणबीर प्रथम संकल्प नाम से इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे. रणबीर कपूर को ये इनफेक्शन उनकी बेटी राहा कपूर से हुआ. दरअसल इनफेक्शन पहले राहा को हुआ था लेकिन रणबीर इसे लेकर एहतियात के तौर पर बेटी से दूर-दूर नहीं रहे. बस यहीं से रणबीर को भी इनफेक्शन लग गया.
रामायणम् के ट्रेलर को मिला U सर्टिफिकेट
दंगल फेम नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं और इसे लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. 15 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ट्रेलर को मंजूरी दे दी है. सेंसर बोर्ड ने रामायणम्’ के ट्रेलर को ‘U’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी. अभी फिल्म की रिलीज में 3 महीने से ज्यादा का समय है, इसलिए कई लोगों को लग सकता है कि यह एक छोटा प्रोमो होगा, जो 2.5 मिनट या 3 मिनट से कम का होगा. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है ट्रेलर में भी आपको पूरा मनोरंजन मिलने वाला है क्योंकि यह पूरे 4 मिनट 15 सेकंड का है.
यह ‘रामायणम्’ के मेकर्स की तरफ से आ रही तीसरी किश्त है. इंट्रोडक्शन पिछले साल 3 जुलाई को सामने लाया गया था. इस साल की शुरुआत में, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने ‘रामा’ नाम का टीजर पेश किया था, जिसमें रणबीर कपूर के प्रभु श्रीराम के किरदार पर फोकस किया गया.’रामा’ 2 मिनट 38 सेकंड का था और उसे भी ‘U’ सर्टिफिकेट मिला था. अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है.

