2026 एमी अवॉर्ड्स में ‘द पिट’ का दबदबा, ‘हैक्स’ ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Date:

2026 एमी अवॉर्ड्स में ‘द पिट’ ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज समेत कई बड़े पुरस्कार जीते। ‘विधोज बे’, ‘हैक्स’ और ‘डीटीएफ सेंट लुइस’ भी प्रमुख विजेताओं में रहे।
टीवी की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में शामिल 2026 एमी अवॉर्ड्स का आयोजन शुरू हो चुका है। इस साल की अवॉर्ड नाइट को ‘लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू’ की स्टार मारिस्का हरगिटे होस्ट कर रही हैं। अलग-अलग श्रेणियों में कई लोकप्रिय टीवी शोज और कलाकारों को नामांकन मिला है। इस साल सबसे ज्यादा चर्चा एचबीओ की मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘द पिट’ की है।

25 नामांकन के साथ ‘द पिट’ सबसे आगे
‘द पिट’ को इस साल कुल 25 नामांकन मिले हैं। पिछले साल की तुलना में यह संख्या लगभग दोगुनी है। मेडिकल ड्रामा को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में भी नामांकन मिला है। पिछले साल इसी श्रेणी में शो ने पुरस्कार जीता था। सीरीज के मुख्य अभिनेता नोआ वाइल को ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साथ निर्देशन की श्रेणी में भी नामांकन मिला है। शो के सात अन्य कलाकारों को भी सहायक अभिनय की विभिन्न श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ है।

‘हैक्स’ ने कॉमेडी में बनाया रिकॉर्ड
कॉमेडी सीरीज ‘हैक्स’ अपने अंतिम सीजन के साथ इस साल 24 नामांकन हासिल कर दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही इसने कॉमेडी सीरीज के सबसे ज्यादा नामांकन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले ‘द बियर’ और ‘द स्टूडियो’ के नाम 23-23 नामांकन का रिकॉर्ड था। ‘हैक्स’ की जीन स्मार्ट को कॉमेडी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला है। वहीं हन्ना आइन्बाइंडर, मेग स्टाल्टर और पॉल डब्ल्यू. डाउन्स भी अभिनय श्रेणियों में नामांकित हुए हैं।

‘विधोज बे’ और ‘प्लुरिबस’ की भी मजबूत मौजूदगी
एप्पल टीवी की नई सीरीज ‘विधोज बे’ ने पहले ही साल में 19 नामांकन हासिल किए हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज और मुख्य अभिनेता की श्रेणी शामिल है। इसके अभिनेता मैथ्यू राइस को भी नामांकन मिला है। वहीं ‘प्लुरिबस’ को कुल 18 नामांकन हासिल हुए हैं। शो सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की दौड़ में शामिल है। इसकी अभिनेत्री रिया सीहॉर्न को ड्रामा सीरीज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला और वह इस श्रेणी की विजेता भी बनीं। सीमित या एंथोलॉजी सीरीज की श्रेणी में नेटफ्लिक्स की ‘बीफ’ 16 नामांकन के साथ सबसे आगे है। इसके कलाकार ऑस्कर आइजैक और केरी मुलिगन को मुख्य अभिनय श्रेणी में नामांकन मिला है।

2026 एमी अवॉर्ड्स विजेता सूची
सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज – ‘द पिट’
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज – ‘विधोज बे’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – नोआ वाइल, ‘द पिट’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रिया सीहॉर्न, ‘प्लुरिबस’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – टॉम पेलफ्रे, ‘टास्क’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – एलिसन जैनी, ‘द डिप्लोमैट’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मैथ्यू राइस, ‘विधोज़ बे’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जीन स्मार्ट, ‘हैक्स’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – स्टीफन रूट, ‘विधोज़ बे’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – केट ओ’फ्लिन, ‘विधोज़ बे’
सर्वश्रेष्ठ सीमित या एंथोलॉजी सीरीज – ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मैथ्यू राइस, ‘द बीस्ट इन मी’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सैली फील्ड, ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – सॉल मेट्जस्टीन, ‘स्लो हॉर्सेज’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – हिरो मुराई, ‘विधोज़ बे’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ लेखन – विंस गिलिगन, ‘प्लुरिबस’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ लेखन – केटी डिपोल्ड, ‘विधोज़ बे’
सर्वश्रेष्ठ रियलिटी प्रतियोगिता सीरीज – ‘द ट्रेटर्स’
सर्वश्रेष्ठ वैरायटी सीरीज – ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – डेविड हार्बर, ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लिंडा कार्डेलिनी, ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री – शैलेन वुडली, ‘पैराडाइज’
ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेता – अर्नेस्ट हार्डन जूनियर, ‘द पिट’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री – बेट्टी गिलपिन, ‘विधोज़ बे’
कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेता – रॉब रेनर, ‘द बियर’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
सीमित/एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में सर्वश्रेष्ठ लेखन – ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन फिल्म – ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स’
सर्वश्रेष्ठ लाइव वैरायटी स्पेशल – ‘द एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LX हाफटाइम शो स्टारिंग बैड बनी’
सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डेड वैरायटी स्पेशल – ‘द मपेट शो’
वैरायटी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ लेखन – ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड कार्यक्रम – ‘साउथ पार्क’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गणेश जी की तस्वीर लगा बेच रहा था बिरयानी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

भगवान गणेश की तस्वीर वाले बैनर लगाकर बिरयानी बेचने...