टाटा सूमो पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत, 2 घायल, चंबा से घूमने गए थे, लौटते समय गई जान

Date:

हादसे का शिकार हुए लोग घूमने गए थे और लौटते समय रास्ता बंद होने के कारण रुके हुए थे। रास्ता खुलते ही गाड़ी आगे बढ़ी, तभी ऊपर से चट्टान कार के ऊपर गिर गई और 13 लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। लाहौल स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल, लाहौल स्पीति पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना हुई। चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया है।
भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि हमने चम्बा और लाहुल स्पीति जिलाधीश महोदय से राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है और घटनास्थल के लिए पुलिस और बचाव दल रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग चंबा के रहने वाले थे। हादसा उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ। यहां अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल अभियान चला रहे हैं।
सड़क खुलते ही रवाना हुए थे यात्री
उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।

एक घायल को निकाला गया, बाकी की तलाश जारी
अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इससे पहले चंबा में भी एक ट्रक 800 मीटर गहरी खाई के ऊपर लटक गया था, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related