सुपौल में दबंगई का आरोप, युवक बोला- पहले पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर छीने थे 30 हजार, अब मेरी बाइक और मोबाइल भी ले गए; आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

Date:

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के चक्ला गांव से दबंगई, मारपीट और लूट के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। गांव निवासी नीरज कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले पप्पू यादव पता खुट्टी और उसके सहयोगियों द्वारा पहले उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर नकदी और सामान छीना गया, जबकि हाल ही में उनके साथ भी मारपीट कर दोपहिया वाहन और मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित का दावा है कि घटना के करीब आठ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनकी शिकायत पत्र थाना प्रभावी गौरव को सौंप दी गई है।

नीरज कुमार यादव के अनुसार गांव के ही पप्पू यादव से उनका पहले से विवाद चला आ रहा है। उनका आरोप है कि आरोपी काफी समय से उनकी बाइक हड़पने की नीयत रखता था। मौका मिलते ही उनके साथ मारपीट की गई और उनकी दोपहिया गाड़ी तथा मोबाइल छीन लिया गया। उनका कहना है कि आज तक न तो उनका वाहन वापस मिला और न ही मोबाइल बरामद हुआ, जिससे उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और रोजगार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। उनके पिता बुच्चाय यादव के साथ भी पहले गंभीर वारदात हो चुकी है। आरोप है कि दबंगों ने बुच्चाय यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और सिर फट जाने के कारण कई टांके लगाने पड़े। पीड़ित परिवार का कहना है कि उस घटना के दौरान आरोपियों ने बुच्चाय यादव से लगभग 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी छीन लिया था।

नीरज कुमार यादव का कहना है कि उनके पिता ने उस घटना की लिखित शिकायत संबंधित थाने में दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद मामले में न तो प्रभावी जांच हुई और न ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। इसी कारण आरोपियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी गांव में दबंगई के बल पर लोगों को डराता-धमकाता है। परिवार का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से वे भय के माहौल में जी रहे हैं और उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

नीरज कुमार यादव ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उनके पिता पर हुए हमले तथा उनके साथ हुई कथित छिनैती और मारपीट के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उनका दोपहिया वाहन, मोबाइल और कथित रूप से छीनी गई नकदी बरामद कराने की भी अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 महीने में ही खराब हो गया दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, वीडियो वायरल

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन दो महीने पहले ही हुआ...