मुजफ्फरपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत के बाद पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

Date:

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर थाना मीना पुर गांव पुरैनिया में युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी रीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति मनोज साहनी की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार दहशत और सदमे में है।

जानकारी के अनुसार मृतक मनोज साहनी पिता राज मंगल साहनी, 24 मई 2026 की रात करीब 9 बजे गांव पुरैनिया में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग गली से गुजर रहे थे जहां कीचड़ था, कुछ लोग विपक्षी के दरवाजे से जा रहे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद 8 से 10 लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मनोज साहनी को घेर लिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने मनोज साहनी पर अचानक हमला कर दिया। उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर तब तक मारपीट करते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घटना के बाद आरोपी उन्हें मौके पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल मनोज साहनी को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए पटना पहुंचे, लेकिन वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी परेशानी हुई। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 25 मई 2026 की रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय लालण और छोटा बेटा रवि कुमार शामिल हैं। पति की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है और अब उनके सामने बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़िता ने जिन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है उनमें मनोज सहनी पिता अशर्फी साहनी, विवेक कुमार पिता शंभू साहनी, धीरज साहनी पिता अशर्फी साहनी, अभिषेक कुमार पिता शंभू साहनी, अशोक कुमार पिता अशर्फी साहनी, शंभू साहनी पिता शिवजी साहनी,
अशर्फी साहनी पिता भुलन साहनी, शिवजी साहनी पिता भुलन साहनी
ये सभी लोग पाटीदार है शामिल हैं। परिवार का कहना है कि नामजद शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

रीना देवी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए तथा परिवार को न्याय दिलाया जाए। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

#Muzaffarpur #BiharNews #CrimeNews #MurderCase #JusticeForManoj #RampurHari #ShankarPatti #BreakingNews #HindiNews #BiharCrime #PoliceInvestigation #ReenaDevi #MuzaffarpurNews #LatestNews #HospitalCase #UniversalHospital #AttackCase #JusticeDemand #eKhabar #Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CBSE OSM में गड़बड़ी पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ‘जिम्मेदारी मेरी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की ऑन-स्क्रीन...