प्रयागराज से बड़ी खबर, सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, निकालने की कोशिश जारी

Date:

प्रयागराज में सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान तालाब में जा गिरा। विमान को तालाब से निकालने का काम जारी है।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान तालाब में जा गिरा। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। विमान को तालाब से निकालने का काम जारी है। विमान अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और शहर के बीचोंबीच तालाब में गिर गया।
एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। इंजन फेल होने की वजह से तालाब में एयरक्राफ्ट गिरा। हवा में काफी देर तक घूमता रहा और फिर तालाब में गिर पड़ा। दो क्रू मेंबर थे। सेना के मुताबिक दोनों सुरक्षित हैं।
यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तालाब के आस-पास के क्षेत्र को घेर लिया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बेंगलुरु में लापता हुआ सोनभद्र का मजदूर, 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं काम के लिए गया था, शाम 7 बजे मार्केट...

सोनभद्र/बेंगलुरु। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना शिवपुर क्षेत्र...

सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, 4 साल से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन मौन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसपुर/बरसपुर...

सुरों का सपना, कैमरे की हिम्मत: चतरा की सोनम ने यूट्यूब से शुरू की अपनी नई उड़ान

चतरा (राजपुर)। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से आने वाली...