देशभर की अदालतों का डेटा अब एक ही जगह होगा उपलब्ध, CJI सूर्यकांत ने शुरू की ‘वन केस वन डेटा’ पहल

Date:

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका “वन केस वन डेटा” पहल शुरू कर रही है। इस प्रणाली में सभी निचली अदालतों से लेकर हाई कोर्ट तक का डेटा एक ही जगह उपलब्ध होगा।नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को एक बड़ी डिजिटल पहल की घोषणा की, जिसका मकसद न्यायिक डेटा एकीकरण को मजबूत करना और देश भर में अदालती सेवाओं तक आम जनता की पहुंच में सुधार करना है।

दिन की कार्यवाही शुरू होने पर यह ऐलान करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका “वन केस वन डेटा” (One Case One Data) पहल शुरू कर रही है। यह प्रणाली सभी उच्च न्यायालयों, जिला न्यायालयों और तालुका न्यायालयों की बहु-स्तरीय सूचनाओं को एक एकीकृत तंत्र में जोड़ेगी।

CJI ने कहा, “हम सभी उच्च न्यायालयों, जिला और तालुका न्यायालयों के बहुस्तरीय विवरणों को शामिल करते हुए ‘वन केस वन डाटा’ पहल शुरू कर रहे हैं। हम एक कुशल केस प्रबंधन प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

‘वन केस वन डेटा’ के मुख्य उद्देश्य
इसमें देश की सभी निचली अदालतों से लेकर हाई कोर्ट तक का डेटा एक ही जगह उपलब्ध होगा।
CJI ने कहा, हम एक कुशल केस मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इस पहल से अदालतों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा और मामलों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी।
AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ की शुरुआत
CJI ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर “सु सहाय” नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित चैटबॉट के लॉन्च की भी घोषणा की। यह चैटबॉट विशेष रूप से वादियों के लिए न्याय तक पहुंच आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “हम अपनी वेबसाइट के लिए ‘सु सहाय’ नामक एक सहायता चैटबॉट भी शुरू कर रहे हैं, जिसे एनआईसी ने रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है। यह नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट की आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए बुनियादी दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक सरल और सुविधाजनक इंटरफ़ेस प्रदान करेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मऊ में फाइनेंस के नाम पर युवक से ठगी का आरोप

पांच हजार रुपये अधिक लेने के बाद भी वापस...

सोनभद्र में वैवाहिक विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने पति राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

सोनभद्र/प्रयागराज: सोनभद्र जिले में एक वैवाहिक विवाद अब सोशल मीडिया...

सोमनाथ मंदिर की खासियत क्या है, इस पर किसने कब-कब हमला किया? यहां जानें पूरा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत...