बजरंग दल प्रखंड संयोजक पर जानलेवा हमला, पुलिस की ढीली कार्रवाई देख किया चक्काजाम

Date:

विहिप बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित ठाकुर पर शनिवार शाम को ऋषि नगर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमला हुआ। 10-15 लोगों ने हथियारों से हमला करते हुए गंभीर घायल कर दिया।

मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई देख बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। टावर के पास ब्रिज पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। इधर, हंगामा बढ़ते देख पुलिस हरकत में आई और विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का प्रयास किया। आधे घंटे तक चक्काजाम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देररात कार्यकर्ता सड़क से हटे।

पुलिस ने हमला करने वाले कुछ लोगां को हिरासत में भी ले लिया। देररात तक एफआईआर की कार्रवाई चलती रही। बजरंग दल के अंकित चौबे ने बताया कि हमारे पदाधिकारी पर हमला करने वाला भाजपा नेता है। इस कारण पार्टी के दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस...

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

दिल्ली में 16 वर्षीय चाँद बाबू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया

नई दिल्ली/बदायूं (विशेष संवाददाता)। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

भागलपुर का युवा किसान रचेगा राष्ट्रीय कृषि क्रांति, पूरे भारत में आधुनिक फार्मिंग नेटवर्क का ऐलान

भागलपुर, बिहार (विशेष संवाददाता)। सरकंडा के सवैया गांव पंचायत राजगांवराजी...