तीन महीने तक टैक्सी चलाई, अब तक नहीं मिली सैलरी फरीदाबाद में टैक्सी चालक का आरोप, मालिक ने रोके 30 हजार रुपये

Date:

फरीदाबाद।
जिले के बडकल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय टैक्सी चालक बाबू खान ने टैक्सी मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाबू खान का कहना है कि उन्होंने तीन महीने तक ईमानदारी से टैक्सी चलाई, लेकिन तय सैलरी के बावजूद अब तक उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया।

पीड़ित बाबू खान के अनुसार वह पेशे से टैक्सी चालक हैं और पिछले तीन महीनों से सनी सरदार नामक व्यक्ति की टैक्सी चला रहे थे। दोनों के बीच हर महीने 10 हजार रुपये सैलरी तय हुई थी। बाबू खान ने शुरू में ही साफ कह दिया था कि वह हर महीने पैसे नहीं लेंगे, बल्कि तीन महीने की पूरी रकम एक साथ लेंगे, क्योंकि उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को पैसा देना था।

16 दिसंबर को पूरे हुए तीन महीने, भुगतान अब तक लंबित
बाबू खान ने बताया कि 16 दिसंबर को उनके काम के पूरे तीन महीने हो गए, लेकिन इसके बावजूद सैलरी नहीं दी गई। जब भी वह पैसे की मांग करते हैं तो टैक्सी मालिक टालमटोल करता है और कहता है कि जब आएंगे तब पैसे दे देंगे। अब हालत यह है कि पैसे देने को लेकर साफ तौर पर हामी भी नहीं भरी जा रही।

फोन पर आश्वासन, जमीन पर कुछ नहीं
पीड़ित चालक का कहना है कि उन्होंने टैक्सी मालिक सनी सरदार से कई बार फोन पर संपर्क किया। बताया गया कि मालिक का मोबाइल नंबर 9560 22 XX 01 है। हर बार कॉल करने पर सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक पैसे नहीं दिए गए।

कर्जदार कर रहे दबाव, परिवार पर संकट
बाबू खान ने बताया कि उन्होंने भरोसे के साथ काम किया और इसी उम्मीद में पहले से लिए गए कर्ज का भुगतान रोक रखा था। अब जिन लोगों को पैसा देना है, वे लगातार दबाव बना रहे हैं। इससे उनका परिवार आर्थिक और मानसिक तनाव में है।

प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और उनकी मेहनत की कमाई दिलाई जाए। बाबू खान का कहना है कि गरीब और मेहनतकश लोगों की सैलरी रोकना अन्याय है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...

थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेपुरी में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित

- थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेपुरी में...