मोरनी हिल्स में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, डॉक्टर सागर जोशी ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय

Date:

मोरनी हिल्स, 30 जनवरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में डॉक्टर सागर जोशी (चिकित्सा प्रभारी) की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच और मुफ्त इलाज के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ. जोशी ने बताया कि चमड़ी पर बदरंग दाग, मोटापन, सुन्नपन, उंगलियों का टेढ़ापन, पैरों में लकवा, हाथ-पैरों की कमजोरी, आंखें बंद करने में परेशानी आदि कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने अपील की कि यदि किसी को ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और मुफ्त इलाज प्राप्त करें।

अभियान के दौरान स्वरूप सिंह (स्वास्थ्य निरीक्षक), पूनम सूद (ANM), वेद प्रकाश, संदीप नाजिम, पंकज वर्मा, जीत सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएचसी मोरनी व सब सेंटर धारला का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

मोरनी/कालका, 9 फरवरी — डॉ राजीव नरवाल, एसएमओ एस...

जिला कलक्टर ने किया रावतभाटा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

इ खबर जिला रिपोर्टर - मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 9...

दिल्ली में 16 वर्षीय चाँद बाबू रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया

नई दिल्ली/बदायूं (विशेष संवाददाता)। राजधानी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

भागलपुर का युवा किसान रचेगा राष्ट्रीय कृषि क्रांति, पूरे भारत में आधुनिक फार्मिंग नेटवर्क का ऐलान

भागलपुर, बिहार (विशेष संवाददाता)। सरकंडा के सवैया गांव पंचायत राजगांवराजी...