इंदौर में पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपति पर हमला, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप

Date:

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने एक दंपति के घर पहुंचकर मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित महेंद्र और उनकी पत्नी मेनका चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी राहुल अतूनिया, आकाश गोस्वामी, आदित्य, गोलू बंजारा, रोहित गोस्वामी सहित अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर महेंद्र चौहान के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब उनकी पत्नी मेनका चौहान बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ बदसलूकी की गई।

घटना के बाद घायल दंपति ने पुलिस से संपर्क किया। रविवार सुबह चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में सामूहिक रूप से हमला करने, मारपीट, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने तथा धमकी देने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाय और इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए ताकि आए दिन यहां लड़ाई झगड़ा ना हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बकरीद पर्व पर कपसेठी पुलिस रही पूरी तरह सतर्क, शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुई नमाज

वाराणसी। बकरीद पर्व को लेकर थाना कपसेठी क्षेत्र में...